Home » देश » #आजमगढ़ : दरोगा पर दबंगई का आरोप, वीडियो वायरल#

#आजमगढ़ : दरोगा पर दबंगई का आरोप, वीडियो वायरल#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाने में तैनात दरोगा संतोष सिंह यादव पर दबंगई और गुंडई करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। शुक्रवार दोपहर वायरल हुआ यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो में एक व्यक्ति खुद को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की टीम का जिला मंत्री बताते हुए दरोगा पर गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में संबंधित व्यक्ति बार-बार दरोगा संतोष सिंह यादव पर गुंडई करने का आरोप लगाते हुए अपनी बात रख रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी से एक कार में धक्का लगने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके बाद दरोगा पर कथित तौर पर आक्रोशित होने का आरोप लगाया गया। हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और इसे किसने बनाया है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा दरोगा पर लगाए जा रहे आरोपों के आधार पर ही मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This