Home » देश » #निजामाबाद तहसील में अधिवक्ताओं को मिली बड़ी सौगात, 38.16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वातानुकूलित मीटिंग हॉल का एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने किया शिलान्यास#

#निजामाबाद तहसील में अधिवक्ताओं को मिली बड़ी सौगात, 38.16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वातानुकूलित मीटिंग हॉल का एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने किया शिलान्यास#

Share This Article

निजामाबाद तहसील में अधिवक्ताओं को मिली बड़ी सौगात, 38.16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वातानुकूलित मीटिंग हॉल का एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने किया शिलान्यास

निजामाबाद तहसील परिसर में मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात का शुभारंभ हुआ। विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ₹38 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक वातानुकूलित अधिवक्ता मीटिंग हॉल का विधिवत शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यह जनपद आजमगढ़ का पहला ऐसा आधुनिक वातानुकूलित अधिवक्ता मीटिंग हॉल होगा, जिसमें अधिवक्ताओं के बैठने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हॉल में कुर्सी, मेज, पंखे तथा चार एयर कंडीशनर (एसी) लगाए जाएंगे, जिससे अधिवक्ताओं को बेहतर वातावरण में बैठकर अपने कार्यों का संचालन करने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री की त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025–26 के अंतर्गत कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इसे लगभग छह माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत अधिवक्ता मीटिंग हॉल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं को शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह, बार एसोसिएशन निजामाबाद के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता तथा तहसील के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This