Home » देश » #सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए किया बड़ा ऐलान#

#सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए किया बड़ा ऐलान#

Share This Article

कहा, भारत के प्रति बढ़े आकर्षण को स्वीकार करने को तैयार नहीं कई ताकतें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिचय समारोह को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं की भूमिका को लोकतंत्र और संविधान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता केवल मुकदमे नहीं लड़ते, बल्कि वे समाज के विधिक सलाहकार, संविधान के सारथी और नागरिकों के विश्वास के प्रतीक होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के तीनों स्तंभ—विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका—ने संविधान की मर्यादा और अपनी-अपनी लक्ष्मण रेखा का सम्मान करते हुए देश और समाज के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और अन्य संस्थाओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में अधिवक्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है। वे नागरिकों की समस्याओं को न्यायपालिका तक पहुंचाने के साथ-साथ न्याय व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत करते हैं। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक स्थिति में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और जल्द ही शीर्ष तीन देशों में स्थान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की इस प्रगति को रोकने के लिए कई तरह के षड्यंत्र भी किए जा रहे हैं, लेकिन भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भारत को कमजोर, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से ग्रस्त देश के रूप में देखा जाता था, लेकिन आज देश बुनियादी ढांचे के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सुशासन के आधार पर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ, 4 करोड़ परिवारों को आवास, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 45 करोड़ जनधन खाते और 12 करोड़ लोगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की पहचान अपराध और अराजकता से होती थी, लेकिन डबल इंजन सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। अब प्रदेश कट्टा और बम बनाने के लिए नहीं, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के माध्यम से देश की रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान देने के लिए जाना जाता है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This