Breaking News

#आजमगढ़ : कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत#

फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव में गुरुवार को रेलवे लाइन पार करते समय कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आने से 45 वर्षीय सेवक पुत्र बसन्ता की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सेवक को कान से कम सुनाई देता था।

Read More »

#आज़मगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालिका की मौत#

बारिश के दौरान छत पर कपड़े उतारने गई थी सलोनी, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया आजमगढ़। विकासखंड लालगंज के व्यवहरा गांव में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read More »

#आजमगढ़ : सांप के डसने से छह वर्षीय इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम#

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर में बुधवार को सांप के डसने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभय कुमार पुत्र रविन्द्र के रूप में हुई है। अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त की

Read More »

#BJP की महिला नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त#

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की एका नगर पंचायत की अध्यक्ष और भाजपा नेता माया देवी सागर को शासन ने तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उन पर वर्ष 2017 के नगर पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान अपनी उम्र निर्धारित सीमा के अनुरूप दर्शाने के लिए तथ्य छिपाने का आरोप

Read More »

#आजमगढ़: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गैंगस्टर समेत 12 मुकदमों का आरोपी घायल#

दाहिने पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार, तलाश में पुलिस की दबिश जारी आजमगढ़। जनपद के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में करीब एक दर्जन मुकदमों में

Read More »

#आज़मगढ़ : जर्जर बांस के पोल और पेड़ों के सहारे बिजली आपूर्ति, 20 घरों की बिजली गुल#

आजमगढ़। भदुली ग्राम पंचायत में विद्युत व्यवस्था की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। जर्जर बांस के पोल और पेड़ों के सहारे बिजली के तार खींचे जाने तथा कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 27

Read More »

#प्रेमिका की हत्या कर सूटकेस में शव बंद कर भागा आरोपी, बदले नाम से कर रहा था मजदूरी#

दो महीने बाद मिला था महिला का शव, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार वाराणसी। दादरा नगर हवेली के सिलवासा में प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को किराये के कमरे के बाथरूम में ट्रॉली सूटकेस में बंद कर फरार हुए आरोपी को एसटीएफ वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात

Read More »

#आज़मगढ़ : फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कराया जमीन का बैनामा, 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा; दो गिरफ्तार#

असली गोविंद की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर लगाई गई फोटो, आधार-पैन और ओटीपी से कराया गया सत्यापन आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 3.50 लाख रुपये की रकम लेकर जमीन के वास्तविक

Read More »

#आजमगढ़ : छह लाख में परीक्षा पास कराने की थी डील, नकल गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार#

आजमगढ़। यूपीएसएसएससी प्राविधिक मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थी को नकल कराकर पास कराने की साजिश का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय नकल माफिया गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभ्यर्थी को परीक्षा में पास कराने के लिए छह लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। नकल के लिए

Read More »

#आजमगढ़ : भंवरनाथ मंदिर में श्रद्धालु की चेन काटते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला#

पुलिस ने अंतर्जनपदीय महिला चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की पीली धातु की चेन बरामद आजमगढ़। बाबा भंवरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची श्रद्धालु महिला के गले से चेन चोरी करने का प्रयास कर रही महिला को मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कंधरापुर पुलिस ने आरोपी महिला

Read More »