Home » देश » #आजमगढ़ : अमर शहीद महेंद्र उपाध्याय की प्रतिमा पर प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने किया माल्यार्पण#

#आजमगढ़ : अमर शहीद महेंद्र उपाध्याय की प्रतिमा पर प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने किया माल्यार्पण#

Share This Article

शहीद की पत्नी माया उपाध्याय को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
आजमगढ़। जनपद के ग्राम पंचायत महराजपुर में जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने अमर शहीद महेंद्र उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद की पत्नी माया उपाध्याय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महेंद्र उपाध्याय आपरेशन मिशन कारगिल में शहीद हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अमर शहीद महेंद्र उपाध्याय के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रभारी मंत्री ने शहीद के योगदान और देश के लिए उनके समर्पण को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा सहित स्थानीय लोगों और अन्य गणमान्य लोगों ने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This