Home » देश » #आजमगढ़ : गैंगेस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठित अपराध पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी#

#आजमगढ़ : गैंगेस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठित अपराध पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी#

Share This Article

आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत विभिन्न थानों से प्रेषित प्रस्तावों पर निर्णय एवं गैंगचार्ट के परीक्षण के लिए त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने की। बैठक में गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक प्रस्ताव का विधिक और तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। गैंगचार्ट की समीक्षा के दौरान भी विभिन्न बिंदुओं का गहनता से परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिया कि गैंगेस्टर एक्ट के तहत भेजे जाने वाले सभी प्रस्ताव तथ्यों, साक्ष्यों और विधिक प्रावधानों के अनुरूप तैयार किए जाएं, जिससे कार्रवाई प्रभावी होने के साथ न्यायालय में भी टिकाऊ रहे। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि गैंगेस्टर एक्ट के मामलों में पुलिस अधिकारी पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्रवाई करें। गैंगचार्ट तैयार करते समय सभी तथ्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। संगठित अपराधियों के खिलाफ समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जाए। बैठक में लंबित मामलों, प्रस्तावों के गुणवत्तापूर्ण परीक्षण, आवश्यक अभिलेखों की उपलब्धता और विधिक औपचारिकताओं को पूरा करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रस्ताव भेजने से पहले सभी आवश्यक अभिलेख और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This