Home » देश » #आजमगढ़ : छठ पूजा पर आजमगढ़ में दो दिनों तक रहेगा रूट डायवर्जन#

#आजमगढ़ : छठ पूजा पर आजमगढ़ में दो दिनों तक रहेगा रूट डायवर्जन#

Share This Article

कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, भारी वाहनों और बसों के लिए भी निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्ग

आजमगढ़। छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आजमगढ़ यातायात पुलिस ने जनपद में रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 15 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक तथा 16 नवंबर को सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कुछ मार्गों पर भारी वाहनों और बसों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
इन मार्गों पर तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
1. आवास विकास तिराहा से काली चौरा तिराहा तथा काली चौरा तिराहा से आवास विकास तिराहा तक।
2. हरवंशपुर तिराहा से बवाली मोड़ तथा बवाली मोड़ से हरवंशपुर तिराहा तक।
3. शारदा चौराहा से मऊ रोड शंकर तिराहा तथा मऊ रोड शंकर तिराहा से शारदा चौराहा तक।
भारी वाहनों और बसों के लिए प्रतिबंधित मार्ग
1. बवाली मोड़ से भंवरनाथ चौराहा तथा भंवरनाथ चौराहा से बवाली मोड़ तक।
2. पहलवान तिराहा से हरवंशपुर तिराहा की ओर।
इन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन
यातायात पुलिस ने विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।
1. रोडवेज बसें: रोडवेज तिराहा से बवाली मोड़, बंधा तिराहा, नरौली तिराहा एवं हाईडिल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगी।
2. वाराणसी-जौनपुर मार्ग से आने वाली बसें: पहलवान तिराहा से नरौली तिराहा, बंधा मोड़ तिराहा एवं बवाली मोड़ (रोडवेज) होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
3. गोरखपुर मार्ग से आने वाले वाहन: बैठोली तिराहा से हाईडिल चौराहा एवं नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
4. अम्बेडकरनगर-फैजाबाद मार्ग से आने वाले वाहन: भंवरनाथ चौराहा से हाफिजपुर चौराहा, बैठोली तिराहा, हाईडिल चौराहा एवं नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
यातायात पुलिस ने छठ पूजा के दौरान वाहन चालकों से निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This