Home » देश » #आजमगढ़ में पिकअप चालक से 20 हजार रुपये की लूट,तीन बाइक सवार फरार#

#आजमगढ़ में पिकअप चालक से 20 हजार रुपये की लूट,तीन बाइक सवार फरार#

Share This Article

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावां रायपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप से पहले देर शाम पिकअप को ओवरटेक करते समय साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान तीन अज्ञात बाइक सवारों ने पिकअप चालक के साथ मारपीट की और उसके पास से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, शाहमिल पुत्र आरिफ निवासी दरगाह, थाना मेहनगर का इंडियन पेट्रोल पंप के पास कुछ अज्ञात बाइक सवारों से पिकअप की साइड लगने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि इसी दौरान तीनों बाइक सवारों ने 20 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This