Home » देश » #मां ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम#

#मां ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम#

Share This Article

गर्भाशय के ऑपरेशन के बाद मानसिक तनाव में थी महिला, पति बड़ी बेटी के साथ गया था सर्दी के कपड़े खरीदने

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्रीडगंज मोहल्ले के पास एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस की चपेट में आने से चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान किरन पाल के रूप में हुई है। वह अपने पति रामतेज पाल और चार बेटियों के साथ ग्रीडगंज मोहल्ले में रहती थी। रामतेज पाल लखनऊ में वन विभाग में कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह अपनी बड़ी बेटी रिया के साथ सर्दी के कपड़े खरीदने बाजार गए थे। इसी दौरान घर पर मौजूद किरन अपनी तीन बेटियों अनुष्का, तनिष्का और काव्या को लेकर बाहर निकली।
बताया गया कि शाम करीब सवा छह बजे जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) की चपेट में आने से किरन और उसकी तीनों बेटियों की मौत हो गई। करीब साढ़े छह बजे जब रामतेज घर लौटे तो उन्होंने पत्नी और बेटियों के बारे में अपने ममेरे भाई बिंदेश से जानकारी ली। बिंदेश ने बताया कि किरन तीनों बेटियों को लेकर दुकान गई हैं। इसी बीच रामतेज को रास्ते में महिला और तीन बच्चों के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। आशंका होने पर वह रेलवे ट्रैक की ओर दौड़े, जहां पत्नी और तीनों बेटियों के शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक था।
परिजनों के मुताबिक किरन के गर्भाशय में गांठ थी, जिसके चलते रक्षाबंधन के आसपास उसका ऑपरेशन कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय निकालना पड़ा था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि इस स्थिति के कारण वह काफी परेशान थी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
रामतेज पाल की चार बेटियां रिया, अनुष्का, तनिष्का और काव्या थीं। सभी गांधी नगर स्थित आरएस यादव मेमोरियल मॉन्टेसरी स्कूल में पढ़ती थीं। रिया कक्षा पांच की छात्रा थी, जबकि अन्य तीन बेटियां प्री-प्राइमरी में पढ़ रही थीं। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार ने हाल ही में दीपावली का त्योहार भी धूमधाम से मनाया था। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
इस संबंध में सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उनकी तीन बेटियों की मौत हुई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This