Home » देश » #एसडीएम सदर के व्यवहार के विरोध में लामबंद हुए अधिवक्ता, न्यायिक कार्य से रहे विरत, बार एसोसिएशन ने एसडीएम को दिया एक सप्ताह का समय, वार्ता से समाधान नहीं निकलने पर आगे की रणनीति तय होगी#

#एसडीएम सदर के व्यवहार के विरोध में लामबंद हुए अधिवक्ता, न्यायिक कार्य से रहे विरत, बार एसोसिएशन ने एसडीएम को दिया एक सप्ताह का समय, वार्ता से समाधान नहीं निकलने पर आगे की रणनीति तय होगी#

Share This Article

आजमगढ़। उपजिलाधिकारी सदर के कथित अनुचित व्यवहार और अधिवक्ताओं के प्रति की गई टिप्पणी के विरोध में जिले के अधिवक्ता एकजुट हो गए हैं। विरोध स्वरूप 13 नवंबर को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह मामला किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है।
इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अवनींद्र प्रताप सिंह की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर के कथित व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार गौतम को एक सप्ताह का समय देते हुए वार्ता के जरिए मामले का समाधान निकालने का अवसर दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ताओं की गरिमा और प्रतिष्ठा सर्वोपरि है। उनके सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता।
उधर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में भी बैठक आयोजित कर प्रकरण पर चर्चा की गई और आगे की रणनीति तय करने पर विचार-विमर्श हुआ। इसमें अध्यक्ष भृगुनाथ राम, सहमंत्री केके सिंह, सत्य विजय राय, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This