Home » देश » #आजमगढ़ : जापानी बुखार ने ली महिला की जान#

#आजमगढ़ : जापानी बुखार ने ली महिला की जान#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भारतीय पत्रकार संघ आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान वीरेन्द्र नाथ मिश्र की भाभी शकुन्तला मिश्रा (54) का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ागांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि शकुन्तला मिश्रा पिछले करीब एक सप्ताह से लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में जापानी बुखार के चलते भर्ती थीं। उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। निधन के बाद पार्थिव शरीर को लखनऊ से उनके पैतृक आवास बड़ागांव लाया गया, जहां परिवारजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया गया, जहां देर रात मणिकर्णिका घाट पर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पति नरेंद्र नाथ मिश्र ने दी। शकुन्तला मिश्रा के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पत्रकार, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. बलीराम, सपा नेता वसीम अहमद, निजामाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज राय उर्फ रणविजय, जिला पंचायत सदस्य गुलाब चंद्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक, अधिवक्ता देवेंद्र राय, अधिवक्ता अनिल कुमार, डॉ. शाहनवाज खान, मोहम्मद शादिक, राम स्नेही, सतेन्द्र चौहान, अरविंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। परिजनों ने बताया कि शकुन्तला मिश्रा के निधन से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। अंतिम संस्कार में परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन पर क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This