Home » देश » #आजमगढ़ : दवा लेकर लौट रहे परिवार की कार में मारी टक्कर, समझौते से इनकार पर अस्पताल के बाहर मारपीट#

#आजमगढ़ : दवा लेकर लौट रहे परिवार की कार में मारी टक्कर, समझौते से इनकार पर अस्पताल के बाहर मारपीट#

Share This Article

आजमगढ़। कोतवाली आजमगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद समझौते का दबाव बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने मारपीट की घटना का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव निवासी अमन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पिता श्यामसुंदर के साथ तीन सितंबर को अपनी बहन और माता को दवा कराने मऊ गया था। वहां से वापस घर लौटते समय शाम करीब पांच बजे मारुति कार संख्या UP50CJ8769 के चालक अमित कुमार पुत्र विष्णु, निवासी वसीरपुर थाना बिलरियागंज ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में अमन की बहन को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे उपचार के लिए बिलरिया की चुंगी स्थित डॉ. फुरकान के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था। तहरीर के अनुसार, उसी दिन शाम करीब सात बजे अमित कुमार के साथ सन्नी कुमार पुत्र पप्पू, बबलू पुत्र कन्हैया, अभिषेक पुत्र नगीना, निवासी वसीरपुर, थाना बिलरियागंज तथा काशीपुर, सठियांव के प्रधान और तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति अस्पताल के सामने पहुंचे। आरोप है कि सभी ने अमन से हादसे को लेकर सुलह-समझौता करने की बात कही। अमन द्वारा समझौता करने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसे बचाने पहुंचे उसके भाई आनंद कुमार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को बचाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि सुलह नहीं की तो जान से मार देंगे। अमन ने पुलिस को बताया कि मारपीट की पूरी घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है। घटना के संबंध में अमन ने सात सितंबर को कोतवाली आजमगढ़ में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This