Home » देश » #आजमगढ़ : पिलर से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत दो की मौत, 24 यात्री घायल#

#आजमगढ़ : पिलर से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत दो की मौत, 24 यात्री घायल#

Share This Article

पिकअप को बचाने के दौरान बेकाबू हुई बस, देर रात स्टोन नंबर 191 के पास हुआ हादसा

पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा टकराई। भीषण टक्कर में बस चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक बेल्थरा रोड डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर बलिया के लिए निकली थी। बस को लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए बलिया पहुंचना था। देर रात जब बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आजमगढ़ की ओर जा रही थी, तभी स्टोन नंबर 191 के पास उसके आगे चल रहा पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। पिकअप को असंतुलित होता देख बस चालक ने टक्कर से बचने के लिए बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज गति के कारण बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे स्थित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस टीम और पवई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव दल ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल समेत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पवई पुलिस के अनुसार हादसे में रोडवेज बस चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल यात्रियों की संख्या करीब दो दर्जन बताई जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ ही घायलों की पूरी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटाने की कार्रवाई भी की गई। प्रारंभिक जांच में पिकअप के अचानक अनियंत्रित होने के बाद उसे बचाने के प्रयास को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This