Home » देश » #आजमगढ़ : पीसीएस मेंस परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत#

#आजमगढ़ : पीसीएस मेंस परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत#

Share This Article

सात बहनों में इकलौता भाई था मृतक, हाल ही में लेखपाल भर्ती परीक्षा की थी उत्तीर्ण, साथी परीक्षार्थी गंभीर रूप से हुआ घायल
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गोरिया बाजार के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीसीएस मेंस के परीक्षार्थी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों परीक्षार्थी मऊ से बाइक पर सवार होकर अंबेडकरनगर के टांडा स्थित परीक्षा केंद्र पर पीसीएस मेंस की परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के सेमरी जमालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय कन्हैया यादव अपने मित्र 24 वर्षीय विजय, निवासी परासिन नरहन, थाना मधुबन, मऊ के साथ रविवार सुबह बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। दोनों करीब साढ़े छह बजे बिलरियागंज क्षेत्र के गोरिया बाजार के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने कन्हैया यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विजय का उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कन्हैया यादव सात बहनों में इकलौता भाई था। उसने हाल ही में लेखपाल भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की थी और नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार कर रहा था। इसके साथ ही उसने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा भी पास की थी और रविवार को पीसीएस मेंस की परीक्षा देने जा रहा था। कन्हैया के परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। परीक्षा देने से पहले ही कन्हैया की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश में जुटी है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This