Home » देश » #आजमगढ़: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गैंगस्टर समेत 12 मुकदमों का आरोपी घायल#

#आजमगढ़: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गैंगस्टर समेत 12 मुकदमों का आरोपी घायल#

Share This Article

दाहिने पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद

अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार, तलाश में पुलिस की दबिश जारी
आजमगढ़। जनपद के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में करीब एक दर्जन मुकदमों में वांछित आरोपी विशाल यादव गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को गोकशी की सूचना मिलने पर गम्भीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस टीम का बदमाशों से सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस की कार्रवाई में किशनपुर काशीनाथ निवासी करीब 25 वर्षीय विशाल यादव पुत्र अनिल यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विशाल यादव के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और सामूहिक दुष्कर्म सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This