Home » देश » #आजमगढ़ : पोखरे में डूबी अर्टिगा कार, गेट खुलने से चालक की बची जान#

#आजमगढ़ : पोखरे में डूबी अर्टिगा कार, गेट खुलने से चालक की बची जान#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज कस्बे के पक्के पोखरे में बुधवार को एक अर्टिगा कार अचानक गिरकर पानी में डूब गई। हादसे के दौरान कार का गेट खुल जाने से चालक किसी तरह बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार वाहन मालिक रामशेखर यादव निवासी बरोही फतेहपुर की बताई जा रही है। कार को गोलू निवासी माधनापार चला रहा था। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश कार अनियंत्रित होकर पक्के पोखरे में जा गिरी। देखते ही देखते कार पानी में डूबने लगी। इसी दौरान कार का गेट खुल गया, जिससे चालक गोलू बाहर निकलने में सफल रहा। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार का गेट नहीं खुलता तो चालक की जान खतरे में पड़ सकती थी। फिलहाल कार को पोखरे से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कार पोखरे में किन परिस्थितियों में गिरी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This