Home » देश » #आजमगढ़: प्लान बनाकर घर पर कराई थी फायरिंग, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार#

#आजमगढ़: प्लान बनाकर घर पर कराई थी फायरिंग, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार#

Share This Article

बाइक से पहुंचे थे तीन आरोपी, जान से मारने की नीयत से चलाई गोली; मोबाइल में मिला घटना का वीडियो

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैपुरा में घर पर जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में फायरिंग के दौरान बनाए गए वीडियो वाला एक POCO एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे ग्राम नैपुरा निवासी वादी अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार तीन व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली जमीन से टकराई, जबकि एक खोखा मौके पर गिर गया। परिजनों के दौड़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। मामले में थाना तहबरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने 21 अगस्त को कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त मनीष यादव उर्फ हंटर उर्फ गोलू निवासी असनी, थाना निजामाबाद और विशाल यादव निवासी देवदत्तपट्टी (सोफीपुर), थाना निजामाबाद को सोफीपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त विशाल के पास से एक POCO एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें घटना के समय फायरिंग का वीडियो मिला। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा कथित तौर पर प्लान बनाकर फायरिंग कराने की बात सामने आई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल मिथिलेश साह, सत्यम सिंह, ताहिर अली और हरिभजन थाना तहबरपुर शामिल रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This