Home » क्राइम » #आजमगढ़ : फर्जी खतौनी दिखाकर 35 लाख की जमीन ठगी करने वाला मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार#

#आजमगढ़ : फर्जी खतौनी दिखाकर 35 लाख की जमीन ठगी करने वाला मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के अहरौला पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित खतौनी के आधार पर जमीन बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक क्रेटा कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी शोभनाथ सेठ पर एनआई एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर के पर्यवेक्षण में अहरौला पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार थाना अहरौला में दर्ज मुकदमा संख्या 241/2026 की विवेचना के दौरान सूचना मिली कि फर्जी खतौनी के जरिए जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी बरामदपुर पुलिया की ओर आ रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने क्रेटा कार (UP को रोककर तलाशी ली और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोभनाथ सेठ, सुधीर सेठ, इन्द्रभूषण सेठ तथा मुन्नीलाल शर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी खतौनी दिखाकर लोगों को जमीन बेचने का झांसा देते थे। विश्वास में लेकर आरटीजीएस और नकद के माध्यम से रुपये वसूल लेते थे, लेकिन न तो जमीन का बैनामा करते थे और न ही धनराशि वापस करते थे। रुपये मांगने पर पीड़ितों को धमकी भी दी जाती थी। इस मामले में दुर्गेश कुमार पाण्डेय की तहरीर पर थाना अहरौला में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शोभनाथ सेठ के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा एनआई एक्ट के तहत भी उसके विरुद्ध लगभग 20 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह सहित थाना अहरौला के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This