Home » देश » #आजमगढ़ : बच्चे को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, चार वर्षीय मासूम की मौत#

#आजमगढ़ : बच्चे को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, चार वर्षीय मासूम की मौत#

Share This Article

अतरैठ बाजार के पास हुआ हादसा; माता-पिता की इकलौती संतान था अभय
आजमगढ़। जनपद के अतरैठ बाजार के पास शुक्रवार को सड़क पर अचानक आए बच्चे को बचाने के प्रयास में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बूढ़नपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के लालमनपुर निवासी सनोज वर्मा का चार वर्षीय पुत्र अभय वर्मा अपनी मां के साथ अतरौलिया थाना क्षेत्र के पलया गांव स्थित ननिहाल आया था। शुक्रवार को अभय अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए ई-रिक्शा से देउरपुर बाजार जा रहा था। बताया गया कि ई-रिक्शा अतरैठ बाजार के पास पहुंचा ही था कि इसी दौरान एक बच्चा अचानक सड़क पर सामने आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक ने ई-रिक्शा से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में अभय के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल अभय को तत्काल बूढ़नपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान ही अभय ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मां की चीख-पुकार मच गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अभय के गांव और ननिहाल पक्ष में भी शोक की लहर है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This