Home » देश » #घोसीकोतवाली साइबरसेल ने मोबाइलहैक होने का झांसा देकररु 2.33 लाख की ठगी के रु 2.04 लाख वापस कराया#

#घोसीकोतवाली साइबरसेल ने मोबाइलहैक होने का झांसा देकररु 2.33 लाख की ठगी के रु 2.04 लाख वापस कराया#

Share This Article

समय पर शिकायत से होल्ड हुई रकम, घोसी के बड़राव निवासी गिरीश चंद्र को मिली राहत

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली साइबर सेल टीम द्वारा मोबाइल हैक होने का झांसा देकर बड़राव निवासी गिरीश चंद्र राय से हुई साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रु 2.04 लाख रुपये वापस करा दिए। पीड़ित से कुल 2 लाख 33 हजार 613 रुपये की ठगी की गई थी। मामले में पीड़ित ने 18 सितंबर को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
एसपी कमलेश बहादुर और एएसपी अनूप कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी, कोतवाल रविंद्रनाथ राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने  शिकायत मिलते ही  सक्रिय हुई और कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की धनराशि को संबंधित खातों में होल्ड कराया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2 अक्टूबर को 2 लाख 4 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
रविंद्रनाथ राय के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में थाना घोसी की साइबर टीम के नोडल अधिकारी एसआई प्रकाश सिंह, सहायक नोडल अधिकारी एसआई दिनेश यादव, हेड ऑपरेटर अरविंद यादव, महिला आरक्षी पुष्पलता पांडेय और महिला आरक्षी रूपा सिंह की भूमिका रही।
साइबर सेल नोडल अधिकारी प्रकाश सिंह ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This