Home » देश » #आजमगढ़ में बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे#

#आजमगढ़ में बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे#

Share This Article

झमाझम बारिश में हजारों कार्यकतार्ओं ने लिया हिस्सा, डीएवी इंटर कॉलेज से अंबेडकर पार्क तक निकली यात्रा
प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा- तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक, एकता और अखंडता मजबूत करने का लें संकल्प

आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जनपद आजमगढ़ की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। झमाझम बारिश के बावजूद हजारों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले कार्यकतार्ओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान से हुआ। यात्रा महात्मा गांधी तिराहा, त्रिमूर्ति चौराहा रैदोपुर, विश्राम राय की प्रतिमा कलेक्ट्रेट होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का संकल्प है कि हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाए और आजादी के अमृतकाल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाया जाए। यात्रा में आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, विक्रांत सिंह रिशु, संगीता आजाद, घनश्याम पटेल, वंदना सिंह, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सत्येंद्र राय, मंजू सरोज, राम दर्शन यादव, आजाद अरिमर्दन, हवलदार सिंह, नन्हकू राम सरोज, पंकज राय, आनंद सिंह, राकेश सिंह, निखिल राय, मृगांक शेखर सिन्हा, शोभित श्रीवास्तव, विवेक निषाद, जितेंद्र राय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This