Home » देश » #आजमगढ़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई#

#आजमगढ़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई#

Share This Article

संविदा लाइनमैन का दो दिन का मानदेय भी रोका गया
आजमगढ़। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुख्य अभियंता इंजीनियर रामबाबू ने सख्त कार्रवाई की है। ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाओं के बावजूद समय पर आवश्यक कार्रवाई न करने के मामले में दो उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि दो अवर अभियंताओं (जेई) को चार्जशीट दी गई है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों के संविदा लाइनमैन का दो दिन का मानदेय भी रोक दिया गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि एसडीओ मेंहनगर प्रीतम चौरसिया और महराजगंज बृजेश राव अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाओं के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे थे। वहीं, जेई चित्रसेन प्रसाद और मनोज गुप्ता द्वारा भी समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि ट्रांसफॉर्मर जलने के तुरंत बाद समय से पीआर (प्रपोजल/रिपोर्ट) भेज दी जाती, तो खराब ट्रांसफॉर्मर शीघ्र बदल दिए जाते और उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ता। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए दोनों एसडीओ को नोटिस, दोनों जेई को चार्जशीट और संबंधित संविदा लाइनमैन का दो दिन का मानदेय रोकने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This