Home » देश » #आजमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर 31 पुलिसकर्मी सम्मानित, DIG व ASP को मिला गोल्ड कमेंडेशन डिस्क#

#आजमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर 31 पुलिसकर्मी सम्मानित, DIG व ASP को मिला गोल्ड कमेंडेशन डिस्क#

Share This Article

आजमगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को आजमगढ़ पुलिस लाइन एवं कैम्प कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना भी की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा ऑपरेशनल उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह को Commendation Disc गोल्ड से सम्मानित किया गया। वहीं उपनिरीक्षक प्रकाश मिश्रा, पुलिस लाइन आजमगढ़ को Commendation Disc रजत प्रदान किया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आजमगढ़ पुलिस के कुल 15 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा पदक प्रदान किए गए। इनमें 09 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 05 को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 01 पुलिसकर्मी को सराहनीय सेवा पदक मिला। अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में उपनिरीक्षक भीम सिंह, देवेंद्र नाथ दुबे, शशिकान्त, पुष्पेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजधारी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दद्दन राम, होरीलाल पाल और वेद प्रकाश सिंह शामिल हैं। उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी रविन्द्र कुमार, जय राम तिवारी, मोती चन्द्र राम, हिमांशु कुमार श्रीवास्तव और संदीप कुमार यादव सम्मानित हुए। वहीं मुख्य आरक्षी एआरआर राजेश कुमार पाण्डेय को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा भी आजमगढ़ के 13 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर रिस्पॉन्स टाइम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें पीआरवी 7144 कोतवाली के कमांडर ताराचन्द साहनी व पायलट होमगार्ड संजय मौर्या, पीआरवी 8453 कन्धरापुर के सब-कमांडर आनन्द प्रसाद व पायलट होमगार्ड आलोक यादव तथा पीआरवी 5390 तरवां के कमांडर, सब-कमांडर एवं पायलट सहित कुल 13 पुलिसकर्मी शामिल हैं। सम्मानित पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्र सेवा, कर्तव्यपरायणता और जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This