Home » देश » #आजमगढ़ : सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस#

#आजमगढ़ : सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस#

Share This Article

आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, निदेशिका श्रीमती कंचन यादव, अजेन्द्र राय, पुनीत राय एवं प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, वंदे मातरम्, झंडा गीत, मां से है माटी तथा जहां डाल-डाल पर चिड़ियां करती हैं बसेरा जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं मेरे देश की धरती और जागा हिन्दुस्तान जैसे गीतों पर विद्यार्थियों की शानदार समूह नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अजेन्द्र राय एवं पुनीत राय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। विद्यार्थियों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना से ही समाज एवं राष्ट्र को समृद्ध बनाया जा सकता है। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और संस्कार मिले तो वे देश के सच्चे सिपाही बनकर भविष्य में राष्ट्र सेवा के लिए तैयार होंगे। प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने कहा कि भावी नागरिकों को आत्मनिष्ठ मानसिकता का त्याग कर वस्तुनिष्ठ एवं सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए। विद्यार्थियों को अपने प्रबुद्ध शिक्षक-वृंद के कुशल निर्देशन का लाभ उठाते हुए राष्ट्रहित में त्याग एवं समर्पण की भावना विकसित करनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This