Home » देश » #आजमगढ़ : जीडी ग्लोबल विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस#

#आजमगढ़ : जीडी ग्लोबल विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस#

Share This Article

देशभक्ति प्रस्तुतियों से भावविभोर हुए अतिथि, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

आजमगढ़। करतालपुर बाईपास स्थित जी.डी. ग्लोबल विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगे की आन, बान और शान के बीच देशप्रेम का अनुपम वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, ध्वजारोहण, वंदेमातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने वाद्य-यंत्र प्रस्तुति, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण, काव्य-पाठ, देशभक्ति गीत तथा विभिन्न आयु-वर्गों की नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम की निश्छल अभिव्यक्ति, जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और गौरव का भाव दिखाई दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय की गौ-सेवा सहभागिता पहल भी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने घर से दो रोटियां गौ-सेवा के लिए लाकर इस पुनीत कार्य में सहभागिता की। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय के प्रबंध-तंत्र ने भी इस सेवा कार्य में योगदान दिया। एकत्रित रोटियों को विभिन्न गौशालाओं में भेजा जाता है। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, करुणा, संवेदना और जीव-जगत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से अर्जित अमूल्य धरोहर है। आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माता हैं और उनके संस्कार, अनुशासन एवं कर्मठता राष्ट्र की दिशा निर्धारित करेंगे। प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सच्चा देशप्रेम केवल राष्ट्रीय पर्वों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विचारों, व्यवहार और कर्मों में निरंतर दिखाई देना चाहिए। कार्यकारी निदेशक श्री श्रीष अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण प्रत्येक नागरिक के अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी और उत्तरदायित्व से होता है। प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कूटे ने विद्यार्थियों को ज्ञान, एकता और मजबूत चरित्र को जीवन का आधार बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से भारत की स्वतंत्रता, गरिमा और उज्ज्वल भविष्य के योग्य जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ वरिष्ठ समन्वयक जीके त्रिपाठी एवं श्रीमती सुमन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This