Home » देश » #आजमगढ़ : छह साल से फरार ₹50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार#

#आजमगढ़ : छह साल से फरार ₹50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार#

Share This Article

फ्लिपकार्ट कार्यालय में ₹6.31 लाख की लूट में था वांछित, तमंचा और दो कारतूस बरामद

 

आजमगढ़। जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने छह वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी अंतर्जनपदीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पथरकट पुत्र रामरतन उर्फ रामजतन, निवासी खाजो लोहहरिया, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजू पथरकट वर्ष 2020 में करतालपुर स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में हुई लूट के मामले में वांछित था। पांच फरवरी 2020 को चार हथियारबंद बदमाशों ने फ्लिपकार्ट कार्यालय में कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर भयभीत किया था और कैशियर से करीब ₹6,31,702 नकद, सीसीटीवी का एनवीआर तथा इंटरनेट राउटर लूट लिया था। इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने चार अगस्त को ₹25 हजार का पुरस्कार घोषित किया था। इसके बाद आठ अगस्त को पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र ने इनाम की राशि बढ़ाकर ₹50 हजार कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्राइवेट बस अड्डा स्थित बंधा रोड से दोपहर करीब 2:45 बजे राजू पथरकट को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2020 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लूट से प्राप्त धनराशि से अवैध तमंचा और कारतूस खरीदने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस से बचने के लिए उसके नेपाल, चेन्नई और बेंगलुरु समेत विभिन्न स्थानों पर छिपकर रहने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, कूटरचना, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में आजमगढ़, गोरखपुर तथा संतकबीरनगर जनपदों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अभय कुमार सिंह, कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, सुमित शर्मा, बसंत कुमार, हेड कांस्टेबल उमेश यादव, कांस्टेबल इन्द्रेश कुमार और दिनेश सिंह शामिल रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This