Home » देश » आजमगढ़ में 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई चौकी प्रभारी बदले

आजमगढ़ में 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई चौकी प्रभारी बदले

Share This Article

तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश
आजमगढ़। जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें पुरुष उपनिरीक्षकों के साथ एक महिला उपनिरीक्षक का भी स्थानांतरण शामिल है।
जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह को एलवल से चौकी प्रभारी लोहरा, थाना अतरौलिया भेजा गया है। उपनिरीक्षक मुरारी मिश्रा को मूसपुर से थाना अहरौला स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक अक्षय प्रताप सिंह को सिंहपुर से चौकी प्रभारी मूसपुर, थाना सिधारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार शुक्ला को चौकी सठियांव से चौकी प्रभारी एलवल, थाना कोतवाली बनाया गया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी को इमिलिया से चौकी प्रभारी रसूलगंज, थाना निजामाबाद भेजा गया है। उपनिरीक्षक सूरज तिवारी को पकड़ी से चौकी प्रभारी इमिलिया, थाना जीयनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक जाफर खां को लाटघाट से चौकी प्रभारी पकड़ी, थाना तरवां भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता को बड़सरा खालसा से चौकी प्रभारी सिंहपुर, थाना मेहनगर बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी को महुला से थाना फूलपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक राज नारायण पाण्डेय को रसूलगंज से चौकी प्रभारी महुला, थाना रौनापार तथा उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता को लोहरा, थाना अतरौलिया से थाना जीयनपुर भेजा गया है। आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This