Home » देश » #आजमगढ़ : रिया पाठक ने रचा इतिहास, राज्यपाल के हाथों मिला स्वर्ण पदक#

#आजमगढ़ : रिया पाठक ने रचा इतिहास, राज्यपाल के हाथों मिला स्वर्ण पदक#

Share This Article

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ मंत्री दीपक पाठक माइकल की बहन रिया पाठक को परास्नातक कला में विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में रिया को स्वर्ण पदक प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद रिया पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय में परास्नातक कला में शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि कला उनके लिए केवल एक विषय नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है। इस सफलता के पीछे लंबे समय तक की गई मेहनत, निरंतर अभ्यास और कला के प्रति समर्पण रहा है। रिया ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, माता-पिता और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने उनकी सोच को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि परिवार ने हमेशा उनके कलात्मक सफर में पूरा सहयोग और विश्वास बनाए रखा। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। एक शोधार्थी के रूप में यह उनके सफर की शुरूआत है। भविष्य में वह अपनी कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और कला के क्षेत्र में आगे काम करने की दिशा में प्रयास करेंगी। रिया पाठक की उपलब्धि पर उनके परिवार, परिचितों, महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This