Home » देश » #आजमगढ़: रोटावेटर में फंसकर किसान की दर्दनाक मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े#

#आजमगढ़: रोटावेटर में फंसकर किसान की दर्दनाक मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े#

Share This Article

गेहूं की बुवाई के लिए खेत तैयार करते समय हुआ हादसा
आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के सोहराभार गांव में मंगलवार की रात खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसे में 59 वर्षीय किसान मोहम्मद जाफर खान की मौत हो गई। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सोहराभार गांव निवासी मोहम्मद जाफर खान गांव के ही संतोष का खेत अधिया-बटाई पर लेकर गेहूं की बुवाई के लिए तैयार करा रहे थे। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ट्रैक्टर चालक जयसिंह खेत में रोटावेटर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान जाफर खान ट्रैक्टर पर चढ़ने के लिए पीछे की ओर से पहुंचे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर चढ़ते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर चलते रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि किसान का शरीर रोटावेटर में फंसकर कई टुकड़ों में बिखर गया। घटना की सूचना सोहराभार निवासी अखिलेश सिंह ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव के अवशेषों को बाहर निकलवाकर तिरपाल में एकत्र कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहम्मद जाफर खान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे की भयावहता देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए। इस संबंध में रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि सूचना के आधार पर इत्तफाकिया दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This