Home » देश » #आजमगढ़ : वामा खेलोत्सव-2026: पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित#

#आजमगढ़ : वामा खेलोत्सव-2026: पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित#

Share This Article

बाल दिवस पर आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिले प्रशस्ति पत्र

आजमगढ़। बाल दिवस के अवसर पर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, आजमगढ़ की ओर से वामा खेलोत्सव-2026 के अंतर्गत पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों एवं खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय अध्यक्षा वामा सारथी श्रीमती दीपशिखा (धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार) के निर्देशन में किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रेषित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिताओं में लंबी कूद, 40, 50, 100 एवं 200 मीटर दौड़, 4×40, 4×50, 300 एवं 4×100 मीटर रिले रेस तथा 800 मीटर दौड़ शामिल थीं। इनमें शानदार प्रदर्शन करने वाले आर्यन गुप्ता, आकृति सिंह, अल्तमस, आध्या यादव, विराट, सौम्या यादव, अक्षांश यादव, आकृति सोनकर, शिवांग पाण्डेय, आर्यन यादव, गौरवी गुप्ता, अभिषेक, परीधी, आर्यन मौर्य, यास्मीन, आदर्श कुमार एवं अमन मौर्य सहित अन्य खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मनीषा श्रीवास्तव, शुगना, अंजली, उपनिरीक्षक विजय नारायण दूबे एवं उपनिरीक्षक चन्द्रहास राम सहित पुलिस परिवार की महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों एवं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This