Home » देश » #आजमगढ़ : सर्राफा कारोबारी ने फंदे से लटककर दी जान#

#आजमगढ़ : सर्राफा कारोबारी ने फंदे से लटककर दी जान#

Share This Article

एक वर्ष पहले हुई थी शादी, छह माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
आजमगढ़। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के कोट किला रोड मोहल्ले में सोमवार रात एक सराफा कारोबारी का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई। कोट किला रोड निवासी 28 वर्षीय सुधीर वर्मा पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र कुमार वर्मा सोमवार रात परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई। इसके बाद रात करीब 12:30 बजे सुधीर छत पर बने कमरे में चले गए। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आए तो परिजनों ने छत पर जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में परिजन पड़ोसी की छत के रास्ते अपनी छत पर पहुंचे। वहां टीनशेड के कमरे में सुधीर रस्सी के सहारे फंदे से लटके मिले। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि सुधीर की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और वह छह माह के बेटे के पिता थे। घटना के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This