Home » देश » #घोसी आने पर सपाप्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल कासुजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत#

#घोसी आने पर सपाप्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल कासुजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत#

Share This Article

घोसी।मऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सोमवार को घोसी पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्वागत के साथ 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का प्रण लिया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्व.सुधाकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. सुधाकर सिंह के  राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और संघर्ष को नमन किया।
सपा प्रदेशअध्यक्ष श्यामलालपाल ने कहा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के मानसम्मान के लिए खड़ी रहती हैं।कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। घोसी की धरती से समाजवादी विचारधारा को हमेशा मजबूती मिली है। पार्टी जनता के सवालों और उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे के दम पर समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा।
पूर्वब्लॉकप्रमुख डा सुजीतसिंह ने कहा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का घोसी आगमन हमारे लिए गौरव की बात है। उनके स्वागत में जिस तरह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे उससे साफ है कि समाजवादी पार्टी का संगठन घोसी में पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, वरिष्ठनेता राजेंद्रपांडेय, नगर अध्यक्ष खुर्शीदखान,पूर्व ब्लॉकप्रमुख सर्वेश यादव,विधानसभाअध्यक्ष लालचंदयादव, पूर्वप्रमुख राजकुमार यादव,प्रदेशसचिव शम्स तबरेज, विजययादव, नीलमभारती,अहमद खान, धीरज राजभर, रामसमुझ यादव,मिट्ठू राजभर, यादवेंद्र यादव,रामभवन चौहान, सिज्जू खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This