Home » देश » #आजमगढ़ : ससुर की बहू पर खराब नजर, पति का अप्राकृतिक व्यवहार#

#आजमगढ़ : ससुर की बहू पर खराब नजर, पति का अप्राकृतिक व्यवहार#

Share This Article

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रही विवाहिता ने ली थाने की शरण, फिर…

आजमगढ़। दहेज में कार नहीं मिलने की कीमत एक विवाहिता को कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलकर चुकानी पड़ी। मामला महराजगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में ससुर पर बहू के साथ अश्लील हरकत करने और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, विवाहिता की शादी 28 मई 2025 को गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने सात लाख रुपये नकद, बुलेट मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े और गृहस्थी का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग कार नहीं मिलने का ताना देने लगे और विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि करीब छह महीने ससुराल में रहने के बाद वह मायके आ गई। मार्च 2026 में दोबारा विदाई होने पर ससुराल पहुंची तो पति और अन्य परिजनों का व्यवहार और ज्यादा क्रूर हो गया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी और खाना तक नहीं दिया जाता था। विवाहिता ने अपनी शिकायत में सबसे गंभीर आरोप अपने ससुर पर लगाए हैं। उसका कहना है कि ससुर की नीयत उसके प्रति ठीक नहीं थी। आरोप है कि वह उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे और कई बार मौका पाकर उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने इस बारे में अपनी सास से शिकायत की तो परिवार के लोगों का व्यवहार उसके प्रति और खराब हो गया। विवाहिता ने पति पर भी उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस तरह के कथित अमानवीय व्यवहार का विरोध किया तो उसे ससुराल में रहने के लिए परिवार की शर्तें मानने का दबाव दिया गया। तहरीर के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे पति, सास, ससुर और ननद ने विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसे केवल पहने हुए कपड़ों में जबरन घर से घसीटकर बाहर निकाला गया और गाड़ी में बैठाकर सहदेवगंज बाजार में छोड़ दिया गया। वहां से किसी तरह वह अपने मायके पहुंची। पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद से वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रही। हालत में कुछ सुधार होने के बाद उसने 11 नवंबर 2026 को महराजगंज थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This