Home » देश » #आजमगढ़ : सोनौरा पुलिया में फंसा युवक, प्रदीप सहाय की टीम ने तत्काल पहुंचकर कराया रेस्क्यू।#

#आजमगढ़ : सोनौरा पुलिया में फंसा युवक, प्रदीप सहाय की टीम ने तत्काल पहुंचकर कराया रेस्क्यू।#

Share This Article

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सपा नेता, प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के बाद युवक को सुरक्षित घर पहुंचाया।
सगड़ी। आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के खरैलिया ढाला स्थित सोनौरा पुलिया में बीती रात रौनापार निवासी सूरज कुमार का पैर फंस गया। घटना की सूचना मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप कुमार सहाय अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित बाहर निकलवाने में सहयोग किया।

रेस्क्यू के बाद युवक को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रदीप कुमार सहाय भी अस्पताल पहुंचे और उपचार में सहयोग किया। अंदरूनी चोट की आशंका को देखते हुए युवक का एक्स-रे कराया गया। आवश्यक उपचार के बाद उसे सुरक्षित उसके घर रौनापार पहुंचाया गया।
घटना के दौरान प्रदीप सहाय और उनकी टीम की तत्परता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरत के समय जनता के बीच पहुंचकर सहायता करने वाले नेताओं की क्षेत्र को आवश्यकता है। लोगों के मुताबिक जनप्रतिनिधियों को केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना चाहिए।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This