आजमगढ़ भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने विधानसभा गोपालपुर को अपना नया घर बनाते हुए परशुरामपुर में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय खोला है। क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने यहां अपना आशियाना बनाया है।
जयनाथ सिंह ने कहा कि गोपालपुर की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहना ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रवासियों से मिलने, उनकी समस्याएं सुनने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखने के लिए वे गोपालपुर विधानसभा में ही रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना ही सच्ची जनसेवा है। गोपालपुर की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर आजीवन सेवा करने का संकल्प उन्होंने दोहराया।
परशुरामपुर में कार्यालय खुलने से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संवाददाता अमित खरवार














