Home » देश » #आजमगढ़ : होटल के संचालक-कर्मचारियों से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार#

#आजमगढ़ : होटल के संचालक-कर्मचारियों से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार#

Share This Article

शराब के नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

आजमगढ़। शहर कोतवाली के सरायमंदराज स्थित रेड रोज होटल में कमरा देने से मना करने पर होटल संचालक और कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बुधवार को राजघाट, सरायमंदराज के पास से की गई। पुलिस के अनुसार, कटघर निवासी आनंद सोनकर सरायमंदराज में रेड रोज होटल चलाते हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 4 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे अंकित यादव उर्फ जोनी, पिन्टू यादव, मगानू यादव और उनके साथ आए अन्य लोग होटल में चखना और कमरा मांगने पहुंचे थे। अधिक शराब पीने के कारण कमरा देने से मना करने पर आरोपियों ने होटल संचालक और स्टाफ के साथ गाली-गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 525/2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 125 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)द, 3(1)ध और 3(2)5ए में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिन्टू उर्फ धीरज कुमार यादव (35) निवासी मधनापार, थाना बिलरियागंज और अरबिन्द उर्फ मगानू (29) निवासी चकभारी, थाना सिधारी को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशि सिंह, चौकी प्रभारी बदरका, आरक्षी लवकुश मौर्या और आरक्षी दिलीप कुशवाहा शामिल रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This