Home » देश » #आजमगढ DM रविन्द्र कुमार का बड़ा एक्शन: 4 मुकदमे छिपाकर लिया था चरित्र प्रमाण पत्र, किया#

#आजमगढ DM रविन्द्र कुमार का बड़ा एक्शन: 4 मुकदमे छिपाकर लिया था चरित्र प्रमाण पत्र, किया#

Share This Article

आजमगढ DM रविन्द्र कुमार का बड़ा एक्शन: 4 मुकदमे छिपाकर लिया था चरित्र प्रमाण पत्र, किया निरस्त…………….आजमगढ़। आपराधिक इतिहास छिपाकर ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आरोपी का प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
ग्राम पखनपुर, थाना अहरौला निवासी सतपाल सिंह पुत्र गिरिश सिंह* ने टेंडर/ठेकेदारी हेतु चरित्र प्रमाण पत्र के लिए शपथ-पत्र दिया था कि उसके खिलाफ किसी थाने में कोई मुकदमा नहीं है और कोई केस विचाराधीन नहीं है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की आख्या में पाया गया कि सतपाल के खिलाफ 4 जनपदों में केस दर्ज हैं-
1. थाना चिनहट, लखनऊ – मु0अ0सं0 236/2025
2. थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ – मु0अ0सं0 215/2025
3. थाना सतरिख, बाराबंकी – मु0अ0सं0 173/2026
4. थाना अहरौला, आजमगढ़ – मु0अ0सं0 299/2026
आख्या के बाद DM कार्यालय ने 15 दिन का नोटिस देकर पक्ष रखने को कहा, लेकिन निर्धारित समय में न कोई जवाब दिया न कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया।
शासनादेश के अनुसार माफिया/गैंगस्टर व आपराधिक इतिहास वाले लोगों को PWD सहित किसी भी निर्माण कार्य का ठेका नहीं दिया जाएगा। इसी क्रम में *जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार* ने चरित्र प्रमाण पत्र-2026 निरस्त कर दिया है। अब इसका कोई भी उपयोग अवैध होगा और मूल प्रति जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।DM ने कहा – ठेकेदारी व्यवस्था में पारदर्शिता व शुचिता बनाए रखना प्राथमिकता है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This