Home » देश » #आज़मगढ़ : पूनम सिंह अध्यक्ष और शीतल यादव बनीं मंत्री#

#आज़मगढ़ : पूनम सिंह अध्यक्ष और शीतल यादव बनीं मंत्री#

Share This Article

आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज के सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव ने की। इस दौरान ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ संगठन का गठन करते हुए महिला शिक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक इकाई में पूनम सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कुसरना को अध्यक्ष तथा शीतल यादव, सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय मित्तुपुर को मंत्री चुना गया। कनक लता राय, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अतरारी, कंचन पाण्डेय, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रामपुर दरिया और स्मिता सिंह, सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बजहा को उपाध्यक्ष बनाया गया। पूजा चौरसिया, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मसीरवीरमऊआ को संयुक्त मंत्री तथा रुचिका सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रोशनपुर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। गायत्री, सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मन्दे तथा गायत्री यादव, प्राथमिक विद्यालय पुनर्जी को संगठन मंत्री बनाया गया। संगीता सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कुसरना और मीरा कश्यप, प्राथमिक विद्यालय धतउर को भी संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। आशा सिंह, प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर तथा विजयराज पाठक को संरक्षक बनाया गया। वहीं उमा सिंह, प्राथमिक विद्यालय निजामुद्दीनपुर और पुष्पा यादव, कंपोजिट विद्यालय सोनापुर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक सिंह ने किया। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिव प्रकाश चौबे एवं विकास सिंह का सहयोग रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This