Home » देश » #घर से निकली लड़की को अगवा कर अपने घर ले जाकर कपड़े उतरवा कर वीडियो बनाकर, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल भी किया बरामद#

#घर से निकली लड़की को अगवा कर अपने घर ले जाकर कपड़े उतरवा कर वीडियो बनाकर, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल भी किया बरामद#

Share This Article

आजमगढ़। कंधरापुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को पीड़िता की तहरीर पर कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 26 जुलाई की सुबह शौच के लिए घर से निकली पीड़िता को गांव निवासी लवकुश कुमार कथित तौर पर जबरन अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी ने भी सहयोग किया और पीड़िता के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मंगलवार सुबह ग्राम गयासपुर स्थित शिव मंदिर के पास से आरोपी लवकुश कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This