Home » देश » #नाबालिग के अपहरण व पॉक्सो केस का वांछित सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल#

#नाबालिग के अपहरण व पॉक्सो केस का वांछित सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल#

Share This Article

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित सहयोगी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को पीड़िता के परिजन ने मुबारकपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री 25 जून को बिना बताए घर से चली गई थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अपहरण के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। विवेचना के दौरान गुलशन जयसवार का नाम सहयोगी अभियुक्त के रूप में सामने आने पर उसकी तलाश की जा रही थी।
मंगलवार को उपनिरीक्षक मोहम्मद शमशाद खान और उनकी टीम ने सठियांव रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर सठियांव चौराहे से आरोपी गुलशन जयसवार (22), निवासी प्यारेपुर, थाना निजामाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This