Home » देश » #दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत; दो गंभीर#

#दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत; दो गंभीर#

Share This Article

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मेहनाजपुर-देवगांव मार्ग पर मंगलवार देर शाम चिल्लूपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, केबरवा चकिया कसरावल गांव निवासी चंदन यादव (26) पुत्र रामाश्रय यादव मंगलवार को बाइक से लालगंज दवा लेने गए थे। देर शाम घर लौटते समय चिल्लूपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर हैबतपुर दंडवल निवासी विशाल प्रजापति (18) पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति और सुदामा (22) पुत्र दीपचंद सवार थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेहनाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन चंदन यादव को पीजीआई चक्रपानपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चंदन यादव दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर मेहनाजपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, उपनिरीक्षक विक्रांत मिश्रा, उपनिरीक्षक दीपक राय और उपनिरीक्षक प्रशांत पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This