Home » देश » #पत्नी को प्रेमी संग शराब पीते देख पति ने बरसाईं गोलियां#

#पत्नी को प्रेमी संग शराब पीते देख पति ने बरसाईं गोलियां#

Share This Article

चौराहे पर मंगलवार रात सनसनीखेज वारदात, आरोपी पति गिरफ्तार

फिरोजाबाद। शहर के व्यस्ततम कोटला चुंगी चौराहे पर मंगलवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी को उसके प्रेमी के साथ दुकान में बैठकर शराब पीते देख पति ने कथित तौर पर आपा खो दिया और लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला और उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी पति को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, कोटला चुंगी चौराहा स्थित शिवा इंटरनेट सर्विस के संचालक जितेंद्र उर्फ सनी उर्फ शिवा ठाकुर निवासी श्रीराम कॉलोनी, मथुरा नगर का पीके इंटर कॉलेज के संचालक ऋषभ तेलंग की पत्नी शिप्रा तेलंग से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात शिप्रा अपने प्रेमी सनी की दुकान पर पहुंची थी। बताया गया कि दोनों दुकान में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान इसकी जानकारी ऋषभ तेलंग को हो गई। वह गुस्से में दुकान पर पहुंचा और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखकर कथित तौर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सनी के सीने में दो गोलियां लगीं, जबकि शिप्रा के पेट, कमर और पसली में पांच गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपी पति मौके पर रिवॉल्वर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, थाना उत्तर इंस्पेक्टर रवि त्यागी और थाना रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से लाइसेंसी रिवॉल्वर, कारतूस और अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए गए। सरेराह हुई फायरिंग से चौराहे और आसपास के बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि दुकान के भीतर महिला और युवक पर महिला के पति द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाने की बात सामने आई है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This