Home » Breaking News » #भाजपा जिला उपाध्यक्ष के घर आधी रात को पहुंची पुलिस#

#भाजपा जिला उपाध्यक्ष के घर आधी रात को पहुंची पुलिस#

Share This Article

भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, एसपी बोले—मामले की कराई जाएगी जांच
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडेय ने पुलिस पर आधी रात उनके घर पहुंचकर धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि 290 श्रावस्ती विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट मांगने के कारण उन्हें राजनीतिक दबाव में प्रताड़ित किया जा रहा है। पूजा पांडेय के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे तीन महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मी उनके आवास पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इतनी रात में आने का कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने उनसे सवाल किया कि क्या वह श्रावस्ती विधानसभा से टिकट मांग रही हैं। इसके अलावा उनकी कार पर लगे सचिवालय पास को लेकर भी पूछताछ की गई। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद पुलिसकर्मी शांत हो गए। भाजपा नेत्री ने बताया कि उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क कर पुलिस भेजे जाने का कारण पूछा। उनके अनुसार, थाना प्रभारी ने बताया कि किसी के दबाव में पुलिस टीम भेजी गई थी। इसके बाद पूजा पांडेय ने पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एसपी ने कहा कि उनके नाम को लेकर एक दिन पहले आपत्ति प्राप्त हुई थी और संगठन स्तर पर भी बात करने की सलाह दी। साथ ही एसपी ने स्पष्ट किया कि संबंधित पुलिस टीम उनकी जानकारी में नहीं गई थी। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पूजा पांडेय ने आरोप लगाया कि श्रावस्ती विधानसभा से टिकट की दावेदारी करने से कुछ प्रभावशाली लोग नाराज हैं और उसी के चलते उन्हें पुलिस के माध्यम से दबाव में लाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की बात कही गई है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This