Home » देश » #मन की बात कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 मंडलों का हुआ सम्मान#

#मन की बात कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 मंडलों का हुआ सम्मान#

Share This Article

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडलों को सम्मानित किया गया। लालगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अतरौलिया और निजामाबाद विधानसभा समेत आजमगढ़ जिले के 22 मंडलों में से 13 मंडलों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडलों में अतरौलिया, अहरौला, कौड़िया, कोयलसा, मदियापार, निजामाबाद, तहबरपुर, मिर्जापुर, सरायमीर, पवई, मोहम्मदपुर, लालगंज और पल्हना मंडल शामिल रहे।
इस उपलब्धि पर संबंधित मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, वर्तमान जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय तथा जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अजय यादव द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडलों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। सम्मान मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और आगे भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This