Home » देश » #मायावती ने आकाश आनंद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी#

#मायावती ने आकाश आनंद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी#

Share This Article

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अब आकाश आनंद की अगुवाई में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलनों में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इस नई जिम्मेदारी के तहत आकाश आनंद 10 अगस्त से हाथरस के सादाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 25 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर के जेवर में भी उनकी अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीते सप्ताह राजधानी लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे के दौरान आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की थी। इस दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष आनंद कुमार भी मौजूद रहे। बसपा पदाधिकारियों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में आकाश आनंद की सक्रिय भूमिका से पार्टी में उनका राजनीतिक कद और मजबूत होगा। अब तक उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सक्रिय राजनीति से अपेक्षाकृत दूर रखा गया था। माना जा रहा है कि इस फैसले के जरिए बसपा युवा मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के सामने एक युवा नेतृत्व का विकल्प भी पेश करना चाहती है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This