Home » देश » #रामजानकी मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी, CCTV में कैद हुई महिला, पहले छू कर किया प्रणाम फिर जेवर पर किया हाथ साफ#

#रामजानकी मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी, CCTV में कैद हुई महिला, पहले छू कर किया प्रणाम फिर जेवर पर किया हाथ साफ#

Share This Article

आजमगढ़ : सरायमीर थाना के मुख्य कस्बे के ठाकुर द्वारा स्थित रामजानकी मंदिर में अज्ञात महिला ने प्रवेश कर भगवान के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर कमेटी की ओर से सरायमीर थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सरायमीर कस्बे के ठाकुर द्वारा स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी सुरेंद्र नाथ पांडेय शनिवार को किसी काम से मंदिर से बाहर गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात महिला मंदिर परिसर में दाखिल हुई और हनुमान जी का चांदी का मुकुट तथा दुर्गा माता की सोने की नथिया चोरी कर फरार हो गई। महिला की यह हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रविवार को पुजारी सुरेंद्र नाथ पांडेय मंदिर पहुंचे तो भगवान की प्रतिमाओं से मुकुट और नथिया गायब मिली। इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के सदस्यों को हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में एक महिला चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद कमेटी के लोग महिला की पहचान और तलाश में जुट गए।
मंदिर कमेटी की ओर से सरायमीर थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान के लिए मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This