Home » देश » #शिकायत लेकर थाने पहुंची शिक्षिका ने महिला दरोगा को पीटा#

#शिकायत लेकर थाने पहुंची शिक्षिका ने महिला दरोगा को पीटा#

Share This Article

महिला दरोगा को कई थप्पड़ मारने और वर्दी फाड़ने की कोशिश का आरोप, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा

लखनऊ। महानगर थाने में शिकायत लेकर पहुंची एक शिक्षिका पर महिला दरोगा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना पांच सितंबर की बताई जा रही है। आरोप है कि शिक्षिका ने महिला दरोगा को कई थप्पड़ मारे और उनकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। थाने में मारपीट होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने महिला दरोगा की तहरीर पर शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, झांसी के मऊरानीपुर निवासी दरोगा सान्या निरंजन विज्ञानपुरी चौकी की हल्का प्रभारी हैं। पांच सितंबर की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि उन्नाव के सर्वोदय नगर निवासी शिक्षिका अंजली महानगर थाने में उनसे मिलने पहुंची हैं। अंजली पीलीभीत जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। बताया गया कि शिक्षिका ने विज्ञानपुरी क्षेत्र में किसी व्यक्ति से हुए विवाद की शिकायत महिला दरोगा से की थी। दरोगा के अनुसार, वह मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर शिक्षिका भड़क गईं और महिला दरोगा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि शिक्षिका ने दरोगा को कई थप्पड़ मारे और उनकी वर्दी फाड़ने की भी कोशिश की। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर महिला दरोगा को शिक्षिका से बचाया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। वहीं, शिक्षिका ने महिला दरोगा पर शिकायत के संबंध में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। महानगर थाने के इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर के आधार पर शिक्षिका के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This