Home » देश » #सुराई गांव में दो आम के विशालकाय पेड़ गिरे, दबकर टूटा ऑटो रिक्शा, बाल-बाल बचे आसपास के लोग#

#सुराई गांव में दो आम के विशालकाय पेड़ गिरे, दबकर टूटा ऑटो रिक्शा, बाल-बाल बचे आसपास के लोग#

Share This Article

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत सुराई गांव में देर रात तेज आवाज के साथ दो विशाल आम के पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के कहने के अनुसार पहला पेड़ रात करीब 2 बजे गिरा, जबकि दूसरा पेड़ रात 3 बजकर 40 मिनट पर धराशायी हो गया।
पेड़ों के गिरने से विनोद कुमार ग्राम प्रधान सुराई के घर के पास खड़ा उनके भाई का ऑटो वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि ग्राम प्रधान सुराई विनोद कुमार की वाहन के पास में पेड़ गिरने से वाहन बाल बाल बच गया। ग्राम प्रधान सुराई विनोद कुमार का कहना है कि हमने पहले ही आने वाली घटना के बारे में आम के पेड़ के मालिक सलाहुद्दीन और उनके घर वालों को चेता दिया था अगर वह लोग पहले ही पेड़ को कटवा देते तो ऐसी घटना घटित नहीं होती उनके बाग के दो पेड़ और गिरने के कगार पर हैं अगर समय रहते उनको नहीं हटाया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है गनीमत रही कि घटना के समय आसपास के घरों के लोग सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पेड़ काफी विशाल होने के कारण आसपास के क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार अचानक पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लगातार दो पेड़ों के गिरने से गांव में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद कोई व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गिरे हुए पेड़ों को जल्द हटवाने की मांग की है, ताकि रास्ता और आसपास का क्षेत्र सुरक्षित हो सके।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This