Home » देश » #आजमगढ़ में डीजल टैंकर में भीषण आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत#

#आजमगढ़ में डीजल टैंकर में भीषण आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत#

Share This Article

ट्रांसफार्मर से टकराकर पलटा टैंकर, छह दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू; पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीजल से भरे टैंकर में भीषण आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा टैंकर मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकराकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर नीचे गिर पड़ा और तेज धमाके के साथ टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोग मदद के लिए टैंकर के करीब भी नहीं पहुंच सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की छह गाड़ियों को लगाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में मेहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार की पहचान हो चुकी है, जबकि दो अन्य शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This