Home » देश » #सभी मदरसों में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: दानिश आजाद अंसारी#

#सभी मदरसों में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: दानिश आजाद अंसारी#

Share This Article

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग) दानिश आजाद अंसारी ने प्रदेश के सभी मदरसों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान को मदरसों तक पहुंचाने के लिए प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है, जिसे उत्तर प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मदरसों में छात्र-छात्राओं और युवाओं को अभियान से जोड़ा जाए। इसके तहत तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान, देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

 

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी।

 

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ेगा और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश देगा।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This